Posts

Showing posts with the label korean

कोरियन सीखें- दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले वाक्य

आइये उच्चारण और व्याकरण की तकनीकी गहराई में जाने से पहले ये जानें कि कुछ सामान्य वाक्यों और वाक्यांशों को कोरियन में  कैसे बोलें. मतलब कोरियाई भाषा के व्यावहारिक उपयोग की पहली सीढ़ी पर चलते हैं. इन दैनिक जीवन में प्रयोग किये जाने वाले वाक्यों को याद कर लेना ज्यादा अच्छा होगा.

कोरियन सीखें ३ - सिलेबल सरंचना और उच्चारण

अबतक हम वर्णमाला लिखना सीख चुके हैं और स्वरों(vowels) का उच्चारण(pronunciation) भी सीख चुके हैं पर अब तक हमने व्यंजन वर्णों(consonants) का उच्चारण नही सीखा है। कोरियन भाषा में व्यंजनों के उच्चारण शब्द में उनकी स्थिति के अनुसार बदलते रहते हैं। इसलिए उच्चारण को सही तरीके से समझने से पहले कोरियन की सिलेबल संरचना को समझना जरूरी है। आज हम कोरियन सिलेबल की सरंचना का अध्ययन करेंगे। सिलेबल किस प्रकार बनते हैं यह जान लेने के बाद आप कोरियन शब्दों को आसानी से पढ़ और लिख पायेंगे।

कोरियन सीखें - पहला दिन

" कोरियन सीखें " ब्लॉग की पहली पोस्ट लिख रहा हूँ | एक और बात कहना चाहूंगा कि टेढी मेढ़ी लिपि को देखकर न डरें। कोरियन एक बहुत ही सरल भाषा है (खासकर हिन्दी जानने वालों के लिए) और अगर आप रोज आधे घंटे भी अभ्यास करें तो आप इस भाषा को कुछ ही दिनों में सीख सकते हैं । कोरियन दक्षिण और उत्तर कोरिया की आधिकारिक भाषा है और इसे बोलने वालों की संख्या ८ करोड़ के लगभग है | इस भाषा का विकास १४४३ ई० में किंगसेजोंग के शासन के दौरान हुआ | इस भाषा की लिपि हांगल (Hangul 한글) है । कोरियन में 한 (हान/Haan) का अर्थ होता है - कोरिया या महान और 글(गल/geul) का अर्थ होता है - लिपि। इस प्रकार हांगल का अर्थ हुआ - "महान लिपि" या "कोरियन लिपि"। तो आइये सबसे पहले कोरियन कि लिपि हंगल सीखते हैं :-