Posts

Showing posts with the label hangul

कोरियन सीखें- दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले वाक्य

आइये उच्चारण और व्याकरण की तकनीकी गहराई में जाने से पहले ये जानें कि कुछ सामान्य वाक्यों और वाक्यांशों को कोरियन में  कैसे बोलें. मतलब कोरियाई भाषा के व्यावहारिक उपयोग की पहली सीढ़ी पर चलते हैं. इन दैनिक जीवन में प्रयोग किये जाने वाले वाक्यों को याद कर लेना ज्यादा अच्छा होगा.

कोरियन सीखें 4 - शब्दों को पढ़ना शुरू करें

उम्मीद है कि अब आप कोरियन अक्षरों को पढ़ना सीख गए होंगे। आइये थोडा अभ्यास करें। 기 ------------------- खी 거 ------------------- खौ 구 ------------------- खू 나 ------------------- ना 뉴 ------------------- न्यू 냐 ------------------- न्या

कोरियन सीखें 2 - लिखने का तरीका

Image
कोरियन में अक्षरों को लिखने के लिए निश्चित स्ट्रोक आर्डर होता है | हालांकि एक बार भाषा पर पकड़ हो जाने पर आप इसे किसी भी तरह से लिख सकते हैं पर प्रारम्भ में स्ट्रोक के नियमों का पालन करना चाहिए | व्यंजन (CONSONANTS)

कोरियन सीखें - पहला दिन

" कोरियन सीखें " ब्लॉग की पहली पोस्ट लिख रहा हूँ | एक और बात कहना चाहूंगा कि टेढी मेढ़ी लिपि को देखकर न डरें। कोरियन एक बहुत ही सरल भाषा है (खासकर हिन्दी जानने वालों के लिए) और अगर आप रोज आधे घंटे भी अभ्यास करें तो आप इस भाषा को कुछ ही दिनों में सीख सकते हैं । कोरियन दक्षिण और उत्तर कोरिया की आधिकारिक भाषा है और इसे बोलने वालों की संख्या ८ करोड़ के लगभग है | इस भाषा का विकास १४४३ ई० में किंगसेजोंग के शासन के दौरान हुआ | इस भाषा की लिपि हांगल (Hangul 한글) है । कोरियन में 한 (हान/Haan) का अर्थ होता है - कोरिया या महान और 글(गल/geul) का अर्थ होता है - लिपि। इस प्रकार हांगल का अर्थ हुआ - "महान लिपि" या "कोरियन लिपि"। तो आइये सबसे पहले कोरियन कि लिपि हंगल सीखते हैं :-